Adsense

Lahoo Ki Lau

युवा दिलों की धड़कन, जन जागृति का दर्पण, निष्पक्ष एवं निर्भिक समाचार पत्र

13 फ़रवरी 2010

मुख्यमंत्री जाएंगे जनता चौपाल

डबवाली (लहू की लौ) हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डïा 15 मार्च के बाद ''जनता चौपालÓÓ और ''कार्यकर्ता मिलनÓÓ नामक अनूठे जनसम्पर्क कार्यक्रम शुरू करने जा रहे हैं।
यह जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार प्रो. विरेन्द्र ने बताया कि इन कार्यक्रमों के पीछे मुख्यमंत्री की यह सोच है कि कांग्रेस पार्टी की आम आदमी की भलाई की नीतियों पर चलते हुए प्रदेश के विकास में और अधिक तेजी लाना, स्वच्छ एवं पारदर्शी प्रशासन प्रदान करना, लोगों की समस्याओं के तत्काल समाधान तंत्र को और अधिक मजबूत बनाना तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की विकास प्रक्रिया में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि जनता चौपाल के माध्यम से जन शिकायतों का निवारण करने और लोगों को न्याय प्रदान करने की गौरवशाली परम्परा वैदिक काल से चली आ रही है। उन्होंने कहा कि चौपाल प्रजातंत्र का प्रतीक है। प्रो० विरेन्द्र ने बताया कि इसी परम्परा पर चलते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री जनता चौपाल कार्यक्रम के प्रथम चरण में जिला मुख्यालयों पर विश्राम गृह में लोगों की शिकायतें सुनेंगे तथा जिला अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। यह चौपाल जिला मुख्यालय पर सामान्यत: शनिवार और रविवार को आयोजित की जाएगी। जनता चौपाल में सम्बद्घ जिले की जनसम्पर्क एवं कष्टï निवारण समिति के प्रभारी मंत्री तथा जिले के सभी विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे। लोगों की शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया जाएगा। किस जिले में किस दिन जनता चौपाल आयोजित होगी, इस सम्बन्ध में पूर्व सूचना दी जाएगी। प्रो० विरेन्द्र ने बताया कि मुख्यमंत्री पार्टी कार्यकर्ताओं को अपनी असली ताकत मानते हैं क्योंकि वे सरकार और जनता के बीच सेतु का कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता मिलन कार्यक्रम में सम्बन्धित जिले के पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री रू-ब-रू होंगे। उनसे हर पहलू पर विचार-विमर्श करेंगे। विकास एवं जनकल्याण की योजनाओं के सम्बन्ध में फीडबैक लेंगे, कार्यकर्ताओं से सुझाव लेंगे और उनकी यदि कोई शिकायत है तो उसे भी दूर करेंगे। कार्यकर्ता मिलन कार्यक्रम सम्बन्धित जिले के कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं: