18 सितंबर 2009

युवक द्वारा आत्महत्या का प्रयास

सिरसा (लहू की लौ) कर्ज से परेशान एक युवक ने आज जहरीली वस्तु का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। युवक को सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत स्थिर बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बेगूरोड निवासी गौरव पुत्र प्रेम कुमार ने शहर के ही कुछ लोगों से कर्ज ले रखा है। कर्ज न चुका पाने की परेशानी के चलते गौरव ने आज भादरा तालाब के निकट जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। राहगीरों ने उसे सामान्य अस्पताल दाखिल करवाया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: