Adsense
Lahoo Ki Lau
10 अक्टूबर 2009
विकास डब्ल्यूएसपी के कर्मचारियों में फिर झगड़ा, केस दर्ज
श्रीगंगानगर। रिको उद्योग विहार में स्थित विकास डब्ल्यूएसपी लिमिटेड फैक्ट्री के कर्मचारियों में एक बार फिर गई रात झगड़ा हो गया। आरोप है कि हड़ताल के समर्थक कुछ मजदूरों-कर्मचारियों ने एक कर्मचारी के क्वार्टर में घुसकर उसे पीट दिया। रात दस बजे हुई इस घटना के संबंध में सदर थाना में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस के अनुसार छाजूराम पुत्र नानडऱाम ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि कृष्ण बहादुर, करणीसिंह और संपत्तसिंह आदि मजदूरों-कर्मचारियों ने उसके क्वार्टर में आकर मारपीट की। मामला धारा 452, 323 व 143 में दर्ज किया गया है। विकास डब्ल्यूएसपी के कर्मचारी-मजदूर अपनी मांगों के समर्थन में एक सप्ताह से हड़ताल पर हैं। तीन दिन पहले भी कर्मचारियों ने हड़ताल को लेकर झगड़ा हो गया था और 9 जनों को पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इस हड़ताल के चलते झगड़े-फसाद का आज दूसरा मामला दर्ज हुआ है। इस बीच सूत्रों के अनुसार अभी तक हड़ताल को समाप्त कराने की कोई पहल प्रशासन की तरफ नहीं हुई है। फैक्ट्री के मालिक बीडी अग्रवाल कहीं बाहर गए हुए हैं। उनके कल श्रीगंगानगर आने पर समझौता वार्ता होने की संभावना है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें