डबवाली (लहू की लौ) गांव फुल्लो में इलेक्ट्रिशियन की दुकान करने वाले सन्नी निवासी हैबूआना पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। उपचार के लिये उसे डबवाली के सरकारी अस्पताल में लेजाया गया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे सिरसा रैफर कर दिया।
Adsense
Lahoo Ki Lau
22 दिसंबर 2014
ट्रेन से कटकर मरा
डबवाली (लहू की लौ) रविवार शाम को रामबाग के नजदीक डबवाली से संगरिया की ओर जा रही मालगाड़ी के नीचे आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। करीब दो घंटे तक शव पटरी के बीच पड़ा रहा। सूचना पाकर मौका पर पहुंची जीआरपी बठिंडा पुलिस ने शव को कब्जे में करके पोस्टमार्टम हेतू बठिंडा के सिविल अस्पताल में पहुंचाया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक के गले में काले धागे में चांदी का लॉकेट डाला हुआ हे। आसमानी रंग की पेंट, सफेद नीली शर्ट, काले रंग की जर्सी पहनी हुई है। मृतक की आयु करीब 35-40 वर्ष बताई जा रही है।
एक ओर सफलता की सीढ़ी चढऩे को तैयार चकजालू
डबवाली (लहू की लौ) शिक्षा में पूर्ण साक्षर गांव अब पेयजल संरक्षण में सौ फीसदी साक्षर होने जा रहा है। गांव की पंचायत ने जनस्वास्थ्य विभाग के पास आवेदन कर 26 जनवरी 2015 से पूर्व गांव में सभी पेयजल कनेक्शन नियमित करने का दावा जताया है। अगर ऐसा हो गया तो गांव को जिला स्तर पर नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा।
जनस्वास्थ्य विभाग अपनी योजना के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्र में 85 फीसदी से ज्यादा नियमित कनेक्शन होने पर संबंधित ग्राम पंचायत को आबादी के अनुसार सम्मानित करता है। इस बार नकद इनाम के लिये गांव चकजालू की पंचायत ने दावा ठोका है। इससे पहले भी इस गांव को पूर्ण साक्षर होने का पुरस्कार मिल चुका है। हरियाणा का यह एकमात्र ऐसा गांव है जिसमें बच्चे से लेकर बुजुर्ग सभी पढ़े-लिखे हैं। यहीं नहीं आज तक ग्रामीणों पर पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। न ही कोई बैंक का कर्जदार है। सौ फीसदी ग्रामीण बिजली बिल भरते हैं। गांव में कोई कच्चा घर नहीं, प्रत्येक गली पक्की है। ग्रामीण नशा नहीं करते, इसलिये शराब का ठेका भी नहीं है। यह गांव चकजालू डबवाली-ऐलनाबाद रोड़ पर स्थित है। शहर डबवाली से इसकी दूरी करीब 28 किलोमीटर है। अब जल संरक्षण की शिक्षा में अपना झंडा बुलंद करने जा रहा है। इस गांव की एक विशेषता यह भी है कि गांव के प्रत्येक घर में पेड़ है।
आवेदन पर होगा सर्वे
पंचायत के आवेदन पर एडीसी कार्यालय, बीडीपीओ कार्यालय तथा जनस्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम जल्द गांव का सर्वे करेगी। अगर 85 फीसदी से ज्यादा रेगुलर पेयजल कनेक्शन मिलेंगे तो गांव को सम्मानित किया जायेगा। गांव चकजालू खंड स्तर पर सम्मानित होने वाली पहली पंचायत होगी। हालांकि उपमंडल स्तर पर मलिकपुरा तथा टप्पी की पंचायत सम्मानित हो चुकी है।
गांव को तोहफा देने के लिये विभाग तैयार : जनस्वास्थ्य विभाग गांव चकजालू की पंचायत को तोहफा देने के मूड में है। विभाग 87 लाख रूपये की लागत से विस्तारीकरण करने के लिये तैयार है। इसके तहत गांव के जलघर में नया वाटर टैंक बनाया जायेगा। इसके साथ-साथ नई मशीनरी स्थापित की जायेगी। गांव रामगढ़ में नया बुस्टिंग बनाने की योजना है।
आबादी मुताबिक
मिलता है पुरस्कार
आबादी पुरस्कार
1000 10,000
2000 20,000
3000 30,000
4000 40,000
5000 50,000
5000 से ज्यादा 50,000
सर्वे के बाद पुरस्कार: अगर गांव चकजालू में 85 फीसदी नियमित पेयजल कनेक्शन का लक्ष्य पूरा हो गया तो पंचायत को सम्मानित किया जायेगा। पंचायत का आवेदन आया है। विभागीय टीम जांच करेगी, अगर सर्वे में पंचायत का दावा सही पाया जाता है तो पंचायत नकद पुरस्कार की हकदार होगी।
-संकेत शर्मा, एसडीई,
जनस्वास्थ्य विभाग, डबवाली
26 जनवरी से पहले हो जायेगा लक्ष्य पूरा
गांव की आबादी करीब साढ़े 900 है। 550 वोटर हैं। पेयजल कनेक्शनों को नियमित करने के लिये फार्म भरे जा रहे हैं। ग्रामीण सवाल पूछ रहे हैं कि कहीं बिल न आ जाये। अगर पेयजल का बिल न भरना पड़े तो 100 फीसदी लक्ष्य पूरा हो जायेगा। फिलहाल विभाग ने जो फार्म उपलब्ध करवाये हैं, उन्हें बांटा जा रहा है। फार्म भरवाये जा रहे हैं। 26 जनवरी से विभाग का 85 फीसदी नियमित पेयजल कनेक्शन का लक्ष्य अवश्य पूरा कर लिया जायेगा।
-देवीलाल, सरपंच
गांव चकजालू

युवक से मारपीट, अपहरण का प्रयास
डबवाली (लहू की लौ) शनिवार रात को कलोनी रोड़ पर कुछ दबंग युवकों ने फर्टीलाईजर विक्रेता के बेटे से मारपीट करके उसका अपहरण करने का प्रयास किया। खुद को छुड़वाकर भाग रहे युवक का ईंट मारकर सिर फोड़ दिया। युवक डबवाली के सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पहले बाहर बुलाया, फिर पीटा
फर्टीलाईजर विक्रेता अरूण बंसल ने बताया कि वह वार्ड नं. 11 की श्री अन्नपूर्णा मंदिर वाली गली में रहता है। उसका बेटा दीपक एक निजी विद्यालय में 12वीं कक्षा का छात्र है। शनिवार शाम को ट्यूशन पूरी करके वापिस घर लौटा था। कलोनी रोड़ पर स्नूकर खेल रहा था। इसी दौरान एक युवक उसे बुलाकर रोड़ पर ले आया। वहां पहले से तैयार खड़े पांच-छह युवकों ने उससे मारपीट शुरू कर दी। दीपक से जबरदस्ती करते हुये युवक उसे एक कार के नजदीक ले गये। उसके बेटे को कार में डालकर अपहरण करने का प्रयास किया। खुद को छुड़वाते हुये उसके बेटे ने भागने का प्रयास किया। युवकों ने पीछे से ईंट मारकर उसका सिर फोड़ दिया। आरोपियों में से उसका बेटा एक युवक को पहचानता है। उसके बेटे से मारपीट करके उसका अपहरण करने का प्रयास क्यूं किया गया, वह नहीं जानता। न ही उनकी किसी से दुश्मनी है।
ब्यान दर्ज करने के बाद होगी कार्रवाई-पुलिस
शहर थाना पुलिस के एसआई इंद्राज ने बताया कि दीपक की एमएलआर आई है। उसका ब्यान लेने के लिये वे सिविल अस्पताल में गये थे। अभी दीपक ब्यान देने के काबिल नहीं है। ब्यानों के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।

अस्पताल में इलाज के लिये आया बच्चा मिला हेपेटाईटिस बी पॉजीटिव
डबवाली (लहू की लौ) दस फीट गहरे गड्ढे में गिरकर उपचार के लिये सरकारी अस्पताल में पहुंचा एक पंद्रह वर्षीय बच्चा हेपेटाईटिस बी पॉजीटिव मिला है। जख्म गहरा होने के कारण फिलहाल बच्चे को सिरसा रैफर किया गया है। डबवाली सिविल अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी ने परिजनों के स्वास्थ्य जांच की बात कही है।
गांव शेरगढ़ में वडिंगखेड़ा रोड़ पर स्थित एक कॉटन फेक्टरी में कार्यरत प्रभु राम का पंद्रह वर्षीय बेटा अली सुबह करीब पांच बजे अपने पिता के लिये चाय लेकर पहुंचा था। मशीन के पट्टे में उलझने से वह दस फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसे उपचार के लिये डबवाली के सरकारी अस्पताल में लेजाया गया। चिकित्सक ने उसके खून की जांच करवाने की सलाह दी। खून की जांच में हेपेटाईटिस बी पाया गया। प्रभु राम ने बताया कि उसका बेटा चौथी कक्षा का छात्र है। वह मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। करीब तीन माह पूर्व ही गांव शेरगढ़ स्थित कॉटन फेक्टरी में आये हैं।
पीजीआई रोहतक रैफर होगा
सिविल अस्पताल के एसएमओ एमके भादू ने बताया कि गड्ढे में गिरने के कारण हुये जख्म का इलाज करवाने के लिये उसे सिरसा रैफर किया गया है। ब्लड जांच में हेपेटाईटिस बी पॉजीटिव मिला है। एक अन्य लैब से उसके खून की जांच करवाई जायेगी। साथ में उसके पारिवारिक सदस्यों की भी जांच होगी। हेपेटाईटिस बी का इलाज संभव है लेकिन स्थानीय स्तर पर नहीं। मरीज को हीमोग्लोबिन के इंजेक्शन लगते हैं। इसलिये उसे रोहतक स्थित पीजीआई में भेजा जायेगा।

बाईक टकराये, युवक की मौत
डबवाली (लहू की लौ) शनिवार रात को गांव पाना के नजदीक सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि चार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये। घायलों को उपचार के लिये सिरसा के सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सदर थाना पुलिस ने इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई अमल में लाई है।
गांव पन्नीवाला रूलदू निवासी 23 वर्षीय अमृतपाल उर्फ मालो अपने मित्र कुलविंद्र उफ मनु के साथ पिपली-पाना लिंक रोड़ से बाईक पर अपने गांव लौट रहा था। गांव पाना के नजदीक सामने से आई एक तेजगति बाईक के साथ जोरदार टक्कर हो गई। मौका पर ही मालो की मौत हो गई। जबकि उसके साथी मनु सहित दूसरी बाईक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये। गांव पाना के ग्रामीणों की सूचना पर मौका पर आई एंबुलैंस ने घायलों को उपचार के लिये औढ़ां के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिये सिरसा रैफर कर दिया। मृतक के पिता जगतार सिंह ने बताया कि उसके बेटे मालो ने पल्सर बाईक किश्तों पर ली थी। कालांवाली में बाईक की किश्त अदा करके वापिस लौट रहा था। तभी उपरोक्त हादसा हुआ।
मामले की जांच कर रहे सदर थाना पुलिस के एसआई दया कृष्ण ने बताया कि मृतक के पिता जगतार सिंह के ब्यान पर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई अमल में लाई गई है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे उसके वारिसों को सौंप दिया। मृतक युवक मजदूरी करता था। दूसरी बाईक पर गांव खुईयांमलकाना निवासी गुरदीप उर्फ नूरी, राजू तथा सर्वजीत सवार थे। नूरी तथा राजू की हालत गंभीर है। दोनों सिरसा के सिविल अस्पताल में दाखिल हैं। जबकि सर्वजीत को इलाज के लिये एक निजी अस्पताल में लेजाया गया है।

गोल चौक को किया चकाचक
डबवाली (लहू की लौ) रविवार को सुखमंदर सिंह देसूजोधा तथा पटवारी राकेश शर्मा ने खेत राम सेठी स्पोटर््स क्लब के बाल सदस्यों के साथ मिलकर बठिंडा चौक की सफाई कर चौक को चकाचक कर दिया। गौरतलब है कि अतिथि अध्यापक सुखमंदर सिंह ने चौक के रखरखाव के लिये चौक को गोद लिया हुआ है।
अग्निकांड स्मारक पर अखंड पाठ प्रकाश

आज होगा श्री रामायण पाठ का प्रकाश
डबवाली (लहू की लौ) डबवाली अग्निकांड की 19वीं बरसी के संदर्भ में रविवार को अग्निकांड स्मारक स्थल पर श्री अखंड पाठ प्रकाश हुआ। 23 दिसंबर को बरसी पर अखंड पाठ का भोग डाला जायेगा।
फूलों से सजाया स्मारक
अग्निकांड स्मारक को फूलों से सजा दिया गया है। श्री अखंड पाठ प्रकाश के मौके पर पहुंचे युवाओं ने अग्निकांड में शहीद हुये बच्चों, महिलाओं तथा पुरूषों को श्रद्धांजलि अर्पित की। अग्निकांड पीडि़त संघ के प्रवक्ता विनोद बांसल ने बताया कि सोमवार को श्री रामायण पाठ प्रकाश किये जाएंगे। जिसका भोग 23 दिसंबर को पड़ेगा। इस दिन सर्वधर्म सभा आयोजित होगी। इस मौके पर अग्निकांड पीडि़त शमशेर सिंह, सुच्चा सिंह भुल्लर, पालविंद्र शास्त्री, सुरेंद्र कालड़ा उपस्थित थे।
एक दिवसीय एनएसएस शिविर आयोजित
डबवाली (लहू की लौ) रविवार को गांव अबूबशहर के रा.व.मा. विद्यालय में एनएसएस का एक दिवसीय कैम्प का आयोजन किया। जिस में +1 के 62 स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
एनएसएस अधिकारी प्रदीप पारीक ने स्वयंसेवकों को उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 के विभिन्न प्रावधानों व शिक्षा के अधिकार की जानकारी दी। इसके बाद छात्राओं ने कमरों, बरामदों, छत्तों व प्रांगण की सफाई की। जबकि लड़कों ने विद्यालय में बिखरी ईंटों को एकत्रित किया। पार्कों की उखड़ी ईटों को लगाया तथा खुदाई की और गुलाब व गेंदों के पौधे लगाये। विद्यालय के बाहर सड़क के दोनों ओर सफाई की।
बाद में भाषण प्रतियोगिता हुई। जिसमें शकीला प्रथम, सपना द्वितीय तथा सिमरन कौर तृतीय रहे। लड़कों में सुरेन्द्र कुमार प्रथम, हरपाल द्वितीय तथा सुखविन्द्र तृतीय रहे। इस मौके पर प्रवक्ता सुरजीत बिश्नोई, अनिल बिश्नोई,देवीलाल तथा बृजलाल उपस्थित थे।

नेहरू स्कूल की छात्रा ने पाया पहला स्थान
डबवाली (लहू की लौ) नेहरू सीनियर सेकंडरी स्कूल की छात्रा प्रियंका सचदेवा ने हिसार में आयोजित डिवीजनल लेवल लीगल लिटरेसी कंपीटिशन में प्रथम पुरस्कार हासिल किया। यह कार्यक्रम19 दिसंबर को हिसार के सोफिया सीनियर सेकंडरी स्कूल में हुआ व प्रियंका सचदेवा ने स्लोगन/स्पॉट पेटिंग प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार पाया। हिसार की डीईओ मधु मित्तल व चंडीगढ़ से लीगल लिटरेसी ऑफिसर कुलवंत सिंह ने बच्चों को पुरस्कृत किया। प्रियंका को पुरस्कार में प्रमाण पत्र व 5100 रुपए का चैक दिया गया। इन मुकाबलों में नेहरू स्कूल के छात्र मनदीप व अंकित की डॉक्यूमैंट्री फिल्म राईट ऑफ एजुकेशन की भी प्रशंसा की गई। बच्चों को आशीर्वाद देते हुए स्कूल प्रिंसीपल हरि प्रकाश शर्मा ने कहा कि बच्चों के व्यक्तित्व विकास के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताएं काफी लाभदायक होती हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों को प्रतियोगिता की तैयारी करवाने में अध्यापक सतीश शर्मा व समता जुनेजा का विशेष योगदान रहा। प्रिंसीपल हरि प्रकाश शर्मा ने बच्चों, अभिभावकों व अध्यापकों को बधाई दी। इस मौके पर जीवन सिंगला व जसविंद्र मनकू उपस्थित थे।
एक्यूप्रेशर से भी संभव है इलाज
डबवाली (लहू की लौ) योगाचार्य गोपाल कृष्ण ने कहा कि बिना दवाइयों के एक्यूप्रेशर से अनेक रोगों का नि:शुल्क ही इलाज पाया जा सकता है।
वे शनिवार देर सायं को लायन क्लब सुप्रीम मंडी डबवाली द्वारा महाराजा पैलेस में आयोजित तीन दिवसीय योग शिविर के अन्तिम दिन उपस्थित साधकों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि योग, प्राणायाम तथा श्वास लेने की सही विधि अपना कर हम कई रोगों से बच सकते हैं। वहीं एक्यूप्रेशर से शरीर के मर्म स्थानों में रूकी ऊर्जा पर दबाव देकर कई रोगों का उपचार कर सकते हैं। उन्होंने मौके पर रोगियों पर इस पद्धति का उपयोग करके उन्हें तुरन्त राहत पहुंचा कर इस का प्रदर्शन किया। उन्होंने न्यौली क्रिया भी करके दिखाई और इसके लाभ से भी अवगत करवाया।
इस मौके पर सरवाईकिल, घुटने के दर्द, पीठ दर्द से कराह रहे करीब तीन दर्जन रोगियों को तुरन्त राहत भी मिली। उन्होंने विभिन्न प्रकार के दर्दों से मुक्ति दिलाने वाले आसन करवाये और साथ में एक्यूप्रेशर के बिंदुओं का साधकों को प्रशिक्षण भी दिया और मौके पर बिन्दुओं को दबा कर इसकी व्यवहारिकता भी बताई।

लेज के पैकेट से निकली पट्टी उपभोक्ता अदालत जाने की तैयारी में
डबवाली (लहू की लौ) लेज़ चिप्स का इंडिया मैजिक मसाला के पैकेट से पट्टी निकलने पर उपभोक्ता ने इसकी शिकायत कम्पनी को करके रोष जताते हुए उपभोक्ता अदालत में मामले को लेजाने की धमकी दी है।
डबवाली निवासी मोहित बागड़ी, निशांत भारद्वाज ने बताया कि उन्होंने चौधरी पम्प के पास चाय की दुकान चलाने वाले रोशन लाल से पैप्सीको इंडिया होल्डिंगस प्रा. लि. गुडग़ांव की बनी हुई लेज चिप्स का इंडिया मैजिक मसाला 55 ग्राम का पैकेट 20 रूपये मेें खरीदा। लेकिन जब इसे खोला तो उसमें से पट्टी निकली। इस पर उन्होंने रोशन लाल से ऐतराज जताया।
दुकानदार रोशन लाल ने बताया कि लेज़ के पैकेट से पट्टी निकली थी। उसने इसकी शिकायत डबवाली में वितरक बजाज ट्रेडिंग कम्पनी के तिलक बजाज को दे दी है।
इधर वितरक तिलक बजाज ने बताया कि उसे रोशन लाल की शिकायत मिली है उसने इस सारी घटना की जानकारी कम्पनी के सेल्ज ऑफिसर फतेहाबाद कपिल शर्मा को दे दी है।

कार्बन डाईआक्साईड शरीर में कैंसर रोग को जन्म देती है-गोपाल कृष्ण
डबवाली (लहू की लौ) योगाचार्य गोपाल कृष्ण ने कहा कि लोग श्वास तो लेते हैं लेकिन जब श्वास को बाहर निकालते हैं, श्वास को बीच में ही खा जाते हैं। परिणामस्वरूप कार्बन डाईआक्साइड बाहर निकलने की अपेक्षा भीतर ही रह जाती है। यहीं कार्बन डाईआक्साईड शरीर में कैंसर जैसे कई रोगों को जन्म देती है।
वे शनिवार को लायन क्लब सुप्रीम मंडी डबवाली द्वारा महाराजा पैलेस में आयोजित तीन दिवसीय योग शिविर के अन्तिम दिन उपस्थित साधकों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि श्वास को गले में खाने के चलते ही, रोगी दवा लेने के बावजूद भी ठीक नहीं हो पाता बल्कि दिन प्रतिदिन और रोगी होता जाता है।
उन्होंने उज्जाई प्राणायाम के संबंध में बताया कि इसमें आवाज शंख की तरह आनी चाहिए। उनके अनुसार इससे शंखनी नाड़ी जागृत होती है। जिससे ज्ञान और विवेक प्राप्त होता है। यहीं नहीं बल्कि थायराईड, टांसल, गले के सभी रोग दूर होते हैं। दिमाग शांत होकर तेज होता है। उन्होंने बताया कि अनुलोम विलोम शरीर का टम्परेचर सम बनाता है। कपालभात्ति से डाईजिस्ट सिस्टम तेज होकर चेहरे पर तेज आता है।
इसके बाद उन्होंने सतलुज पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों और स्टॉफ को भर योग के गुर बताये। दोपहर को उन्होंने बार एसोसिएशन में वकीलों को श्वास लेने की सही विधि की जानकारी दी और विभिन्न प्रकार के प्राणायाम बताये। इस मौके पर उनके साथ अनन्द योग अमृत दिल्ली के ट्रस्टी आनन्द जैन तथा कल्ब के प्रधान नरेश गुप्ता, भूपेन्द्र पाहूजा, गुरदीप कामरा, संजीव कुमार, दीपक सिंगला भी थे। महाराज पैलेस में चल रहे योग शिविर में ट्रस्ट के चेयरमैन दिनेश गोयल तथा अजय जैन आईजी ने भी भाग लिया। शाम को महाराज पैलेस में लायन्ज कल्ब ने योगाचार्य गोपाल कृष्ण को सम्मानित किया।

गांव के जोहड़ से मिला लापता गमदूर सिंह का शव
डबवाली (लहू की लौ) रोड़ी में बीती 13 दिसंबर को एक शादी समारोह में आये गमदूर सिंह का शव 7 दिन बाद शनिवार को गांव के जोहड़ से बरामद हो गया। गौरतलब है कि गमदूर सिंह बीती 13 दिसंबर को रोड़ी में अपनी ससुराल पूर्व एसएस चेयरमैन शेर सिंह के घर उनके पौत्रे हरप्रीत सिंह की शादी में अपनी पत्नी के साथ आया हुआ था और वह इसी दौरान रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था। जिसके बाद परिजनों ने दो दिनों तक उसकी तालाश करने के बाद थाने में रिपोर्ट करवाई थी। इस मामले में पिछले एक सप्ताह से उसके परिजनों के अलावा पुलिस भी तालाश कर रही थी।
जय श्री राम सेवा सदन के ग्राऊंड फ्लोर पर 13000 वर्ग फुट का लेंटर डला
डबवाली (लहू की लौ) सालासर में निर्माणाधीन जय श्री राम सेवा सदन के ग्राऊंड फ्लोर पर 13000 वर्ग फुट का लेंटर डाला जा चुका है।
सदन के प्रधान नरेन्द्र गर्ग ने बताया कि ग्राऊंड फ्लोर पर 20 कमरे, एक लंगर हाल, सत्संग हाल, किचन व मीटिंग हाल, मैनेजर रूम, बिजली कंट्रोल रूम, स्टोर बनाया जाना है। जोकि 2015 में बन कर तैयार हो जायेगा और उसे दिसम्बर 2015 में लोकार्पित कर दिया जायेगा। इस मौके पर कोषाध्यक्ष गौतम गोयल, गुरजीत सिंह दंदीवाल, कृष्ण कुमार मेहता, सौरभ गर्ग बन्टी ठेकेदार, राजकुमार बांसल डेयरी वाला, नरेश नागपाल, सुशील कुमार सुशी पेट्रो डीलर, जिले सिंह, विनोद कुमार, दीपक कुमार, अमरजीत उपस्थित थे।

कैंडल मार्च निकाल कर दी शहीद बच्चों को श्रद्धांजलि
![]() |
| Add caption |
कैंडल मार्च वाटर वक्र्स मंडी किलियांवाली से शुरू होकर डबवाली के बाजार में से होता हुआ रामलीला मैदान में समाप्त हुआ। रामलीला मैदान में वलंटियर ने दो मिनट का मौन रख कर बच्चों की आत्मिक शान्ति के लिए प्रार्थना की। इस कैंडल मार्च में विक्की आहूजा, रोहित वर्मा, संजीव कुमार, विपिन शर्मा, विक्की, सोनू ढालिया, दविन्द्र मान, लवली खरेरा शामिल हुए।
तीन लोगों की असामयिक मौत
डबवाली (लहू की लौ) बड़ागुढ़ा थाना क्षेत्र के गांव रघुआना, लकडांवाली व साहूवाला प्रथम में जहरीला पदार्थ खाने व फांसी लगाने से तीन लोगों की मौत हो गई। इस संदर्भ में पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया घटना की कार्रवाई दर्ज कर शव उनके हवाले कर दिए हैं। जानकारी मुताबिक लकड़ांवाली निवासी 35 वर्षीय हरभजन, पुत्र जंगीर सिंह ने अपने घर में अज्ञात कारणों के चलते फांसी का फंदा लगाकर इहलीला समाप्त कर ली। वहीं रघुआना निवासी 50 वर्षीय जगदेव सिंह पुत्र करतार सिंह ने कीटनाशक दवा का सेवन कर आत्महत्या कर ली तो उधर साहूवाला-प्रथम में 38 वर्षीय जसकरण पुत्र जगदेव सिंह की कीटनाशक दवा के असर से सिरसा के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जाता है कि जसकरण सिंह ने बीते बुधवार को गलती से कीटनाशक दवा वाले गिलास में शराब डालकर उसका सेवन कर लिया था।
डाक्यूमेंट्री 'खिलते फूलÓ को मिला दूसरा पुरस्कार, स्टेट लेवल के लिए चयनित
डबवाली (लहू की लौ) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डबवाली की लीगल लिट्रेसी सैल की ओर से बनाई गई 'खिलते फूलÓ नामक डाक्यूमेंट्री $िफल्म ने हिसार के सेंट सोफिया स्कूल में शुक्रवार को आयोजित समारोह में द्वितीय स्थान हासिल किया।
यह जानकारी देते हुए बीआरसी-कम-प्रिंसिपल सुरजीत सिंह मान ने बताया कि लीगल लिट्रेसी सैल की ओर से उन्हें अलग-अलग 10 टॉपिक दिए गए थे। उनमें से उन्होंने विशेष बच्चों के अधिकारों पर आधारित डाक्यूमेंट्री $िफल्म तैयार करवाई। जिसमें मैडम वंदना वर्मा ने पठकथा लेखन व कमेंटेटर की भूमिका निभाई है जबकि मैडम नवजोत ऋषि की डायरेक्शन है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा उनके स्कूल की 10+2 मेडिकल की प्रतिभाशाली छात्रा अमनप्रीत कौर ने सूत्रदार की भूमिका में अपनी प्रतिभा की छटा बिखेरी है। नवजोत ऋषि ने बताया कि उन्हें 5 से 8 मिनट का निर्धारित समय दिया गया था। उन्होंने मात्र साढ़े 7 मिनट की डाक्यूमेंट्री में सबकुछ दिखाने का प्रयास किया है। उन्होंने बताया कि ब्लॉक व जिला के बाद स्टेट लेवल के लिए चयनित किया गया है। इंचार्ज वंदना वर्मा ने बताया कि सरकार की ओर से विशेष बच्चों को पेंशन, मेडिकल कैंप व सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं ताकि विशेष बच्चे भी स्कूलों तक पहुंच सकें।

पर्यावरण बचाओ प्रतियोगिता में महकप्रीत, हिमांशु, वरिया और प्राची सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी चुने गये
डबवाली (लहू की लौ) डीएवी स्कूल के प्रांगण में एलकेजी से द्वितीय कक्षा के विद्यार्थिAयों द्वारा यज्ञ प्रार्थना का आयोजन किया गया।
स्कूल की प्राचार्या सरिता गोयल ने बताया कि इस यज्ञ के करवाने का उद्देश्य था कि बच्चों में नैतिक गुण पैदा किया जाये और बच्चों को आर्य समाज के नियमों के बारे में जागरूक करवाया जाये। बच्चों ने गायत्री मंत्र का उच्चारण किया और बहुत ध्यान से सारे मंत्र सुने और हवन कुंड में हवन सामग्री भी डाली। प्रथम कक्षा की छात्रा बेबी भाविका ने इस मौके पर बहुत सुंदर-सुंदर भजन सुनाए, इसके साथ-साथ एलकेजी की अध्यापिका सरूचि ने भी भजन सुनाया। हवन यज्ञ का आयोजन स्कूल के अध्यापक महेन्द्र शास्त्री ने किया।
आज दूसरी और चौथी कक्षा के बच्चों के बीच भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। पर्यावरण बचाओ प्रतियोगिता में चौथी के विद्यार्थी महकप्रीत, हिमांशु, वरिया और प्राची सर्वश्रेष्ठ चुने गये।

सदस्यता लें
संदेश (Atom)