18 अप्रैल 2010

प्रेम प्रसंगों के चलते युवक को जहर दिया

डबवाली (लहू की लौ) प्रेम प्रसंगों को लेकर एक युवक की जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने के आरोप में गांव घुमियारा की एक महिला के खिलाफ लम्बी पुलिस ने केस दर्ज करके आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
थाना लम्बी प्रभारी हरिन्द्र सिंह चमेली ने बताया कि पुलिस ने मृतक बलजीत सिंह (20)पुत्र हरदेव सिंह प्रजापत की मौसी छिन्द्र कौर पत्नी बलदेव सिंह निवासी घुमियारा ने पुलिस को शुक्रवार को शिकायत देकर गांव घुमियारा सन्तरो  पत्नी गुरनाम सिंह पर आरोप लगाया कि उसने उसके भांजे बलजीत सिंह को अपने घर में बुला कर कोई जहरीला पदार्थ देकर उसकी हत्या कर दी है। शिकायतकात्री के अनुसार बलजीत सिंह का सन्तरो के घर आना-जाना था और उसके बेटी के साथ उसके प्रेम प्रसंग चल रहे थे। लेकिन सन्तरो को यह अच्छा नहीं लग रहा था। सन्तरो ने बहाना करके बलजीत सिंह को शुक्रवार दोपहर को अपने घर बुला लिया और उसे कोई जहरीला पदार्थ दे दिया। उसे गंभीर हालत में बठिंडा ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। शनिवार को मलोट के सिविल अस्पताल में शव के पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने सन्तरो के खिलाफ धारा 302 आईपीसी के तहत केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं: