Adsense

Lahoo Ki Lau

युवा दिलों की धड़कन, जन जागृति का दर्पण, निष्पक्ष एवं निर्भिक समाचार पत्र

03 जून 2025

शादी के नाम पर ठगी का सरगना रेशम सिंह हर शादी में बदलता था नाम, पुलिस जांच में जुटी


डबवाली (लहू की लौ) शादी के नाम पर लोगों से पैसे लूटने और ठगी करने वाले एक गिरोह का मुख्य सरगना रेशम सिंह डबवाली के सुंदर नगर निवासी को रविवार को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर एक नया खुलासा हुआ है कि वह जहाँ भी शादी करवाता था, वहाँ उसका एक नया नाम होता था। यदि कोई केस भी दर्ज होता, तो पुलिस उस नाम के शख्स को ढूंढती रह जाती, लेकिन वह मिलता नहीं था। अब राजस्थान पुलिस ने दावा किया है कि रेशम सिंह के दो नाम तो उजागर हुए हैं, जिनमें रेशम सिंह उर्फ दर्शनसिंह उर्फ लक्ष्मणसिंह शामिल हैं। यहाँ डबवाली में शादी के समय पकड़े जाने पर उसका नाम चौथा और ही था, लेकिन कोई कार्यवाही न होने के चलते वह चौथा नाम छिप गया। पर दूल्हा पक्ष राजस्थान पुलिस के कारण लूटने से बच गया।

यह है मामला

राजस्थान की कोलायत पुलिस प्रभारी लखवीर सिंह के अनुसार, जब उनके पास यह मामला आया, तो वे मुख्य आरोपी को पकडऩे के लिए प्रयास करने लगे। यह मामला 27 मार्च 2024 को तब सामने आया, जब सुंदरगिरी ने शिकायत दर्ज कराई कि दर्शनसिंह ने उससे पैसे लेकर उसकी और उसके भाई की शादी दो लड़कियों से करवाई। बाद में, लड़कियों के कथित फर्जी माता-पिता पैसे और गहने हड़पने के लिए आए और विरोध करने पर बलात्कार का झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी।

पुलिस जांच में पता चला कि रेशमसिंह ही मुख्य साजिशकर्ता था, जिसने अपना नाम दर्शनसिंह बताया था। उसने फर्जी परिजनों को शामिल कर लोगों से धोखाधड़ी की। इस मामले में पहले ही चार अन्य आरोपी, जिनमें दो लड़कियां और दो फर्जी माता-पिता शामिल हैं, गिरफ्तार हो चुके हैं। अब पुलिस ने रेशम सिंह का पुलिस रिमांड लिया है वह हरियाणा , पंजाब , राजस्थान में कितनो को अपना निशाना बना चुका है। और इस गिरोह में कौन कौन अन्य लोग है उसका पता लगाया जायेगा। 

#फर्जीशादी #धोखाधड़ी #नशातस्करी #डबवालीपुलिस #राजस्थानपुलिस #गिरफ्तार

राजस्थान के बीकानेर जिला स्थित कोलायत पुलिस ने रविवार को गांव डबवाली स्थित डेरा सच्चा सौदा कैंटीन से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस उसे करीब एक वर्ष से तलाश कर रही थी। गिरफ्तारी के बाद खुलासा हुआ कि जो व्यक्ति पकड़ा गया है, वो उम्रदराज हो चुके अविवाहित लड़कों के परिवारों का फायदा उठाता था।ऐसे परिवारों को ढूंढने के लिए अखबारों में वर के विवाह संबंधी विज्ञापन देखता था। बाद में उनसे संपर्क स्थापित करता था। फिर तलाकशुदा लड़कियां तथा लड़कियों के फर्जी मां-बाप व रिश्तेदार बनाता। ऐसी लड़कियों की शादी उक्त लड़कों से करवाता। लड़के पक्ष से मोटी रकम वसूलता। शादी के अगले दिन लड़कियां वर पक्ष के जेवरात लेकर फरार हो जाती थी। गिरफ्तार व्यक्ति लड़कियों से जेवरात भी ले लेता था।आरोपित की पहचान दर्शन सिंह उर्फ रेशम सिंह के रूप में हुई है। जोकि बठिंडा जिले के गांव महराज का रहने वाला है। फिलहाल डबवाली के वार्ड नंबर छह स्थित सुंदर नगर में किराए के मकान में रहता था। राजस्थान पुलिस का दावा है कि उसने 10 से 12 फर्जी शादियां करवाई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डेरा सच्चा सौदा कैंटीन पर जब आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया तो आरोपित से कई आधार कार्ड बरामद हुए। जिनके फर्जी होने का संदेह है।

पुलिस के अनुसार आरोपित रविवार को भी एक लड़के की शादी करवा रहा था। लड़का दिव्यांग है। उसकी बारात मोगा जिले के एक गांव से आई थी। लड़की खुद को बठिंडा निवासी तलाकशुदा बताती थी। शादी की सभी रस्में होने के बाद घराती-बाराती 12 लोगों को डेरा सच्चा सौदा कैंटीन पर भोजन के लिए ले जाया गया था। भोजन के बाद आरोपित बाहर निकल रहा था कि वहां कोलायत थाना प्रभारी लखवीर सिंह पहुंच गए। उसे गिरफ्तार कर लिया।

ताज्जुब तब हुआ, जब पता चला कि वह लड़की का पिता बना हुआ है। पुलिस ने लड़की का नाम पूछा तो बताया कि उसे मालूम नहीं। लड़की ने तपाक से जवाब दिया कि उसे 20 हजार रुपये देने का वादा किया गया था। लड़की की मां भी फर्जी निकली। उसे 5000 रुपये देने तय किए गए थे।
कोलायत पुलिस प्रभारी लखवीर सिंह ने बताया कि मार्च 2024 में आरोपित रेशम सिंह ने दर्शन सिंह बनकर कोलायत में दो भाईयों की शादी करवाई थी। नई दुल्हन शादी की एक रात के बाद सारा सामान लेकर फरार हो गई थीं। लड़कियों तथा उनके फर्जी स्वजन को गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि आरोपित रेशम सिंह उर्फ दर्शन सिंह फरार था। उसकी तलाश की जा रही थी। आरोपित ने लड़का पक्ष से साढ़े छह लाख रुपये ठगे थे।

कोलायत पुलिस ने डेरा सच्चा सौदा कैंटीन से एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। तब तक लड़का पक्ष ने आरोपित को एक लाख रुपये नहीं दिए थे। शादी के बाद रुपये देने की बात कही गई थी। मोगा जिले से आई बारात बैरंग लौट गई। वे लोग साथ में लड़की का लहंगा भी लेकर आए थे। वे भी वापस ले गए।-शैलेंद्र कुमार, प्रभारी, शहर थाना डबवाली

कोई टिप्पणी नहीं: