Adsense

Lahoo Ki Lau

युवा दिलों की धड़कन, जन जागृति का दर्पण, निष्पक्ष एवं निर्भिक समाचार पत्र

12 दिसंबर 2014

लिम्का बुक में दर्ज हुआ गौरवदीप का अनूठा रिकॉर्ड


डबवाली (लहू की लौ) वार्ड न. 4 निवासी ईस्टवुड स्कूल में 12वीं कक्षा के छात्र गौरवदीप सिंह भाटी पुत्र इंद्रजीत सिंह भाटी  ने एक अनूठा रिकॉर्ड बनाकर लिम्का ऑफ रिकार्डस में अपना नाम दर्ज करवाया है। यह रिकार्ड चार पैरों पर की गई अलग तरह की दौड़ का है। गौरवदीप ने दो पैरो व दो हाथों पर दौड़ते हुए 50 मीटर रास्ता केवल 10 सेकेंड में कवर करते हुए एक राष्ट्रीय रिकार्ड अपने नाम कर लिया।

गौरवदीप सिंह की उम्र केवल 17 वर्ष है। देश व विश्व में बने रिकार्डस के बारे में जानने का उसे शौंक है और इसी शौंक के कारण ही उसके मन में भी रिकार्ड बनाने की इच्छा जागृत हुई। इस दौरान उसका मिड्डूखेड़ा निवासी विश्व रिकार्डधारी फ्लावर सिंह से संपर्क हुआ। फ्लावर सिंह ने गौरवदीप को रिकार्ड बनाने के लिए प्रेरित करते हुए उसे कई टिप्स दिए। इसके बाद उसने कराटे कोच राजीव ठाकुर के मार्गदर्शन में चार पैरों पर चलने व दौडऩे की प्रेक्टिस की। जी तोड़ मेहनत से वह इस प्रेक्टिस में सफल रहा। बाद में उसने लिम्का बुक में इस अनूठे रिकार्ड के लिए आवदेन किया। गुरू नानक कॉलेज में उसने गणमान्य लोगों के समक्ष चार पैरों पर दौड़ते हुए 50 मीटर रास्ते को केवल 10 सेकेंड में कवर कर दिखाया। उसकी यह अनोखी प्रतिभा देखकर सब हैरान रह गए। उसके इस रिकार्ड को लिम्का बुक के अधिकारियों ने भी अप्रूव किया व इस अनोखे रिकार्ड का सर्टिफिकेट अब गौरवदीप को दे दिया गया है। वर्ष 2015 की रिकार्ड बुक में गौरवदीप के नाम यह रिकार्ड दर्ज होगा।

कोई टिप्पणी नहीं: