Adsense

Lahoo Ki Lau

युवा दिलों की धड़कन, जन जागृति का दर्पण, निष्पक्ष एवं निर्भिक समाचार पत्र

bus लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
bus लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

17 नवंबर 2024

धुंध के कारण बस ट्रक से टकराई, 15 यात्री घायल

डबवाली (लहू की लौ) शनिवार सुबह डबवाली से चंडीगढ़ जा रही एक बस सडक़ पर खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और बस में सवार लगभग 15 यात्री घायल हो गए। घायलों को मंडी डबवाली एम्बुलेंस सर्विस के चालक कुलवंत सिंह ने तुरंत डबवाली के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

यह है घटना

पीआरटीसी के बठिंडा डिपो की बस सुबह करीब 4.20 पर डबवाली से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई थी। बस को कुलदीप सिंह पुत्र सुखदर्शन सिंह निवासी डबवाली चला रहा था। बस बठिंडा जिला के निकटवर्ती गांव रूलदूवाला से सवारी उठा कर भारत माला पर कुटी किशनपुरा ओवरब्रिज पर चढ़ी तो सडक़ पर खड़े एक ट्रक से कंडक्टर साइड से टकरा गई।

बस चालक कुलदीप सिंह ने बताया कि ट्रक पर कोई इंडीकेटर नहीं चल रहे थे और न ही कोई रेड रिफ्लेक्टर या सूचक चिन्ह लगे थे, जिससे सडक़ पर खड़े वाहन का पता चल सके। बस की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सभी यात्री इधर-उधर गिर गए। करीब 15 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें से 7 घायलों को डबवाली के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

घायलों की सूची

कुलदीप सिंह (बस चालक), कुलविंद्र सिंह परिचालक ( पुत्र बेअन्त सिंह, निवासी सेखू), जशनदीप कौर (25) पुत्री कुलविंद्र सिंह निवासी डबवाली, गुरलाल सिंह (43) पुत्र सुखदेव सिंह निवासी पक्का कलां, मनप्रीत कौर (29) पुत्री सुखविंद्र सिंह, निवासी फतूहीवाला, गुरतेज सिंह (50) पुत्र जोरा सिंह निवासी गहरी बुट्टर, गंगन (29) पुत्र सोहन राम, शान्ति देवी पत्नी सोहन राम निवासीगण वार्ड नं. 7, डबवाली, तेज सिंह (49) पुत्र गुरतेज सिंह निवासी गहरी बुट्टर व अन्य 5-6 सवारियों को मामूली चोटें आईं।

मेला से लौटे श्रद्धालुओं से भरी थी बस

बस सवारियों से भरी हुई थी।। इसका कारण काफी लोग राजस्थान के कलैत मेला में दर्शन करके वापिस गांव लौट रहे थे। दूसरा सरकारी जॉब में लगे लोग थे।


एम्बुलेंस चालक कुलवंत सिंह बने मददगार

डबवाली और पंजाब के कुुट्टी किशनपुरा में हुए इस बस हादसे सहित अन्य घटनाओं में एम्बुलेंस चालक कुलवंत सिंह ने फुर्ती से काम किया। उन्होंने अकेले ही करीब 12 घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया।

04 जून 2020

दादी-पोते के लिए बस बनी सहारा

डेढ़ माह पहले खत्म हो गई थी दवा, बाइक पर चल दिए थे दादी-पोता, लेकिन राजस्थान पुलिस ने आगे नहीं जाने दिया था

हरियाणा रोड़वेज के साथ दौडऩा शुरु हुआ जिंदगी का पहिया, कोई दवा लेने तो कोई घर पहुंचने के लिए सवार हुआ

डबवाली(लहू की लौ)बुधवार से हरियाणा रोड़वेज का पहिया दौडऩा शुरु हो गया। जिससे लोगों को राहत मिली। पहले दिन डबवाली से सिरसा, हनुमानगढ़ तथा श्रीगंगानगर रुट पर चार बसें रवाना हुई। नियमानुसार एक बस में 30 सवारियां बैठ सकती थी, लेकिन उतनी तो बस अड्डा पर पहुंची ही नहीं। इस वजह से बसों की रवानगी तय समानुसार नहीं हो सकी। सुबह 7.15 बजे हनुमानगढ़ के लिए पहली बस जानी थी, महज 10 सवारियां होने के कारण बस 8.20 बजे रवाना हो सकी। इसी प्रकार श्रीगंगानगर के लिए बस रवानगी 10.05 बजे होनी थी, लेकिन सवारियां न होने के कारण बस 10.30 बजे चली।
लाइव रिपोर्ट :
करीब ढाई माह बाद डबवाली बस अड्डा के काऊंटर पर बस नजर आई है। चालक बलकौर सिंह तथा परिचालक अनिल कुमार की डयूटी है। बस में 9 लोग सवार हैं। जो श्रीगंगानगर जाना चाहते हैं। सीट पर बैठे डबवाली निवासी अंकुश का कहना है कि वह गांधी खादी भंडार पर कार्य करता है। दो माह बाद दुकान पर जा रहा है। इससे पहले वहां तक पहुंचने का कोई जरिया नहीं था। डबवाली निवासी सोनू अपनी दादी हरदेवी को दवा दिलाने के लिए श्रीगंगानगर जा रहा है। युवक के अनुसार उसकी दादी मानसिक रोगी है। लॉक डाऊन से पहले एक माह की दवा लेकर आई थी। एक माह से ज्यादा समय हो गया, दवा खत्म हुए। दादी को बाइक पर बैठाकर श्रीगंगानगर के लिए रवाना हुआ था। रास्ते में हमें रोक लिया था। इसलिए वापिस आना पड़ा। आज श्रीगंगानगर के दवा लेने जा रहे हैं। इधर हनुमानगढ़ निवासी लक्ष्मण अपनी पत्नी, माता-पिता तथा बहन के साथ वापिस घर लौट रहा है। लक्ष्मण के अनुसार बठिंडा में जमींदार के खेत में कार्य करते थे। 15 दिन पहले कार्य खत्म हो चुका था, हम खुद का कमाया खा रहे थे। हरियाणा रोड़वेज की सेवा हनुमानगढ़ तक शुरु होने का हमें पता चला तो हम बठिंडा से मंडी किलियांवाली पहुंचे। अब डबवाली से होकर अपने घर जा रहे हैं।

किस बस में कितनी सवारी
रुट सवारी
डबवाली-सिरसा 13
डबवाली-सिरसा 20
डबवाली-हनुमानगढ़ 10
डबवाली-श्रीगंगानगर 09

ढाई माह बाद आज चार बसें अलग-अलग रुट पर चलनी शुरु हुई हैं। डिस्टेंस का खास ख्याल रखा गया। साथ ही सवारियों को मास्क पहने बिना बस में नहीं बैठने दिया गया। उम्मीद है कि भविष्य में सवारियों की संख्या बढ़ेगी।
-डीआइ सुच्चा सिंह, सबडिपो डबवाली

फायर ब्रिगेड कर्मियों की भूख हड़ताल को समर्थन

सिरसा(लहू की लौ)हरियाणा रोड़वेज वर्कर्स यूनियन रजिस्टर्ड नंबर 1 संबंधित सर्व कर्मचारी संघ सिरसा डिपो के वरिष्ठ उपप्रधान व डबवाली सब डिपो के प्रधान पृथ्वी सिंह चाहर फायर ब्रिगेड कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को समर्थन देने पहुंचे भूख हड़ताल पर उपस्थित चालक रोहताश कुमार फायरमैन विक्रम कुमार वह साथ दे रहे महासचिव सुखदेव सिंह सचिव राजेश सरवन कुमार सुरेंद्र पाल कुलदीप मौजूद थे।

02 जून 2020

सिरसा से जल्द ही अंतर्राज्यीय, राज्यीय व लोकल रूटों पर दौड़ेंगी रोडवेज की 26 बसें

ऑनलाइन टिकट बुकिंग सुविधा के साथ-साथ ऑफ लाइन टिकट की होगी सुविधाग्रामीण रूटों पर केवल ऑफ लाइन टिकट दी जाएगी, यात्री के लिए सोशल डिस्टेंस की पालना व मॉस्क लगाना होगा अनिवार्य

3 जून को डबवाली से चलने वाली बसों का शैडयूल*

समय                   रुट
सुबह 7.15 बजे    हनुमानगढ़
सुबह 7.30 बजे    सिरसा
सुबह 10 बजे       सिरसा
सुबह 10.05 बजे  श्री गंगानगर


सिरसा (लहू की लौ)हरियाणा राज्य परिवहन सिरसा के महाप्रबंधक के.आर.कौशल ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जिला से अंतर्राज्यीय, राज्यीय व ग्रामीण मार्गों पर जल्द ही 26 बसें चलाई जाएंगी। यात्रियों को लंबे रूट की बसों में ऑनलाइन बुकिंग के साथ-साथ ऑफ लाइन टिकट की भी सुविधा दी जाएगी, जबकि ग्रामीण रूटों पर चलने वाली बसों में केवल ऑफ लाइन टिकट की सुविधा होगी और लोकल बस सभी ग्रामीण अड्डों पर रूकेगी। इच्छुक व्यक्ति ऑनलाइन पोर्टल एचएआरट्रांसडॉटजीओवीडॉटइन (द्धह्लह्लश्चह्य:/द्धड्डह्म्ह्लह्म्ड्डठ्ठह्य.द्दश1.द्बठ्ठ) पर ऑनलाइन टिकट बुकिंग कर सकते हैं। 
इन रूटों पर चलेंगी बसें :
महाप्रबंधक के.आर.कौशल ने बताया कि जल्द ही सिरसा से विभिन्न रूटों के लिए बसें चलाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि सिरसा से चंडीगढ, पानीपत, गुरूग्राम, जयपुर, रोहतक, नोहर, भादरा, हनुमानगढ, गंगानगर, डबवाली, संगरिया, खारियां, बणी, हिसार व रोहतक के लिए बस सेवा शुरू की जाएगी।  
उन्होंने बताया कि बस में सोशल डिस्टेंस की पालना करते हुए निर्धारित 30 व्यक्ति से अधिक व्यक्ति यात्रा नहीं करेंगे। निर्धारित बस अड्डïे पर प्रवेश से पहले यात्रियों की थर्मल स्केनिंग की जाएगी। प्रत्येक यात्री को मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंस की पालना करना अनिवार्य होगा। बिना मास्क वाले यात्री को बस में यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अलावा चालक व परिचालक के हाथ भी बस में बैठने से पूर्व सैनिटाइज करवाए जाएंगे तथा मास्क भी उपलब्ध करवाए जाएंगे।