Adsense

Lahoo Ki Lau

युवा दिलों की धड़कन, जन जागृति का दर्पण, निष्पक्ष एवं निर्भिक समाचार पत्र

envirment Day लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
envirment Day लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

06 जून 2020

बेस्ट आऊट ऑफ वेस्ट ऑनलाईन प्रतियोगिता का आयोजन

डबवाली (लहू की लौ) भगवान श्री कृष्ण शिक्षण महिला महाविद्यालय में ईको क्लब ने ऑनलाइन बेस्ट आऊट ऑपु वेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन करवाया।  प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।
प्रतियोगिता में छात्राओं ने घर में बचे कचरे से पुन: चक्रण द्वारा नई वस्तुओं का निर्माण किया और अपनी प्रतिभा को निखारा। इस प्रतियोगिता के माध्यम से हम पर्यावरण में कूड़े कचरे की मात्रा को कम करके इसे सरंक्षित कर सकते हैं। छात्राओं ने प्रतियोगिता में बचे हुए कागजों, धागों, बटनों, टूटे हुए शीशों, खाली बोतलों व बचे हुए मोतियों का प्रयोग किया।
यह जानकारी देते हुए क्लब प्रभारी सिमता सेतिया ने बताया कि प्रतियोगिता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पूनम गुप्ता के निर्देशन में करवाया गया। प्रतियोगिता के घोषित परिणाम में बीएड प्रथमा वर्ष की छात्रा परमजीत कौर प्रथम, द्वितीय वर्ष की छात्रा नेहा द्वितीय और द्वितीय वर्ष की अनिता  व संजू बीए प्रथम वर्ष ने तीसरा स्थान पाया। निर्णायक मण्डल की भूमिका डॉ. पूनम गुप्ता, डॉ. कमलेश यादव, डॉ. सुमन छाबड़ा व अंजू यादव ने निभाई। इस मौके पर डॉ. पूनम गुप्ता ने ऑन लाइन माध्यम से छात्राओं को पर्यावरण सरंक्षण के लिए जागरूक किया और पर्यावरण सरंक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने व कचरा प्रबंधन के लिए प्रेरित किया।