Adsense

Lahoo Ki Lau

युवा दिलों की धड़कन, जन जागृति का दर्पण, निष्पक्ष एवं निर्भिक समाचार पत्र

bhagat singh chownk लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
bhagat singh chownk लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

20 जून 2020

चीन के खिलाफ गुस्से की आग, डबवाली में दुकानदारों का प्रदर्शन

भगत सिंह चौक पर चीन का झंडा जलाया, सामान ना खरीदने और बेचने का प्रण लिया
डबवाली(लहू की लौ) चीन के खिलाफ भारत में विरोध बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को डबवाली में सब्जी मंडी के नजदीक स्थित भगत सिंह चौक पर लोगों ने चीन का झंडा जलाते हुए नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
भाजपा नेता अश्विनी बंसल व अरोड़वंश सभा के कोषाध्यक्ष रजनीश मोंगा के नेतृत्व में चौड़ा बाजार व सब्जी मंडी के दुकानदार चौक पर इक_ा हुए। सबसे पहले शहीद हुए भारतीय सैनिकों के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। उसके बाद भाजपा नेता चाणक्य शर्मा और कांग्रेस के हरजीत सिंह ने चीन के झण्डे को जलाया। सभी दुकानदारों ने चीन मुर्दाबाद के नारे लगाए। साथ ही चीन के सामान के बहिष्कार का प्रण लिया।
भाजपा नेता अश्विनी बंसल ने कहा कि आम जनता व दुकानदार सरहद पर जाकर नहीं लड़ सकता, लेकिन हम आम जीवन में उपयोग होने वाली वस्तुओं व मोबाइल एप का बहिष्कार करके आर्थिक तौर पर चीन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इस अवसर पर सुरेंद्र सिंगला, प्रमोद कोछड़, प्रवीण गर्ग, मुनीश मोंगा, शम्मी जैन, रूप चन्द, हैप्पी धीर, रिंकू सचदेवा, अशोक गर्ग,सुखदेव सिंह, कुलदीप सोनी,राम नाथ गर्ग, हनी बांसल, विजय सेठी, अमित गोयल,नरेश बंसन्ती,पवन कुमार,सोमनाथ, कालू राम, किशोर, ज्ञान चंद जैन उपस्थित थे।