Adsense
Lahoo Ki Lau
01 मार्च 2014
27 फ़रवरी 2014
26 फ़रवरी 2014
25 फ़रवरी 2014
24 फ़रवरी 2014
23 फ़रवरी 2014
22 फ़रवरी 2014
21 फ़रवरी 2014
20 फ़रवरी 2014
27 नवंबर 2013
चौधरी की कोठी बनी कांग्रेसियों का अखाड़ा
युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने नवरतन बांसल को पीटा
डबवाली (लहू की लौ) वरिष्ठ कांग्रेस नेता संदीप चौधरी की कोठी उस समय अखाड़ा बन गई। जब युवा कांग्रेस हल्का डबवाली अध्यक्ष ने शहर कांग्रेस डबवाली के पूर्व प्रधान को पीट डाला। पूर्व प्रधान ने शहर थाना पुलिस में शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है।
बीते दिवस संदीप चौधरी की कोठी में एक बैठक चल रही थी। इस बैठक में ओएसडी (मीडिया) डॉ. केवी सिंह, संदीप चौधरी, शहर कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवरतन बांसल तथा युवा कांग्रेस हल्का डबवाली के अध्यक्ष विजय सहारण आदि मौजूद थे। कुछ देर बाद ही बैठक अखाड़ा का रूप ले गई। डॉ. केवी सिंह के सामने विजय सहारण ने नवरतन बांसल के मुंह पर तमाचे जड़ दिए। बात यहीं खत्म नहीं हुई। बांसल की अंगुलियों को पकड़कर बुरी तरह से मरोड़ दिया। घटना के तुरन्त बाद बांसल अस्पताल में पहुंचे। उन्होंने मेडिकल जांच करवाने के बाद शहर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
क्या बोले पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष
शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवरतन बांसल ने बताया कि वे संदीप चौधरी की कोठी में बैठे हुए थे। वहां विजय सहारण भी मौजूद था। उसने सहारण को कुछ समय पूर्व तहसीलदार परमजीत सिंह चहल के साथ किए बर्ताव के बारे में समझाते हुए शिष्टाचार की सीमा न लांघने के लिए कहा। जिस पर युवा अध्यक्ष विजय सहारण भड़क उठा। सहारण ने उसे थप्पड़ों से पीटा। हाथापाई करते हुए उसकी अंगुलियां बुरी तरह से मरोड़ दीं। इस संबंध में उसने शहर थाना पुलिस में शिकायत दी है।
हमारा पारिवारिक मामला-सहारण
उधर युवा कांग्रेस अध्यक्ष विजय सहारण ने बताया कि उनका पारिवारिक मामला है। कुछ गिले-शिकवे थे, जो दूर कर लिए गए हैं।
एक्स-रे रिपोर्ट के बाद होगी आगामी कार्रवाई-एसएचओ
शहर थाना पुलिस प्रभारी इंस्पेक्टर भरतेन्द्र सिंह ढिल्लों ने बताया कि नवरतन बांसल की शिकायत उनके पास आई है। अंगुली की एक्स-रे रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
असली विवाद की जड़ है जमीन
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार कांग्रेसियों में विवाद की असली जड़ जमीन है। सूत्र बताते हैं कि चौटाला रोड़ पर नवरतन बांसल के पास 33 फुट का एक टुकड़ा पड़ा है। करीब 22 फुट जमीन के कागजात उसके पास हैं। शेष भूमि पर विजय सहारण अपना कब्जा बताता है। लेकिन बांसल उसे कब्जा नहीं देना चाहता। इसी बात को डॉ. केवी सिंह दोनों में सुलह करवा रहे थे। लेकिन उनके सामने ही सहारण ने बांसल को पीट डाला। सूत्र यह भी बताते हैं कि मामला थाना पहुंचते ही डॉ. केवी सिंह, शहर कांग्रेस अध्यक्ष पवन गर्ग अपने दलबल सहित नवरतन बांसल को मनाने के लिए उनके पेट्रोल पम्प पर पहुंचे। सहारण और बांसल में सुलह करवाने के प्रयास शुरू किए।

शिनाख्त के लिए नम्बरदार ने मांगे 5000, एसडीएम ने बिठाई जांच
नम्बरदार ने आरोपों को नकारा, तहसीलदार परमजीत सिंह चहल करेंगे मामले की जांच
डबवाली (लहू की लौ) एक नम्बरदार पर वसीयत पर शिनाख्त के लिए पांच हजार रूपए मांगने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर उपमण्डलाधीश ने तहसीलदार को जांच सौंपी है।
वार्ड नं. 16 निवासी अजायब सिंह पुत्र जंगीर सिंह ने उपमण्डलाधीश को दी शिकायत में कहा है कि उसने अपनी जायदाद की वसीयत अपने पौत्रे जबरजंग सिंह, जगमीत सिंह के हक में करवानी थी। दस्तावेज तैयार करवाने के बाद नम्बरदार नरेन्द्र जोईया को वसीयत पर शिनाख्त करने के लिए कहा। उसने 5000 रूपए की मांग की। नम्बरदार ने कहा कि अगर उसे पैसे नहीं दिए तो वह वसीयत नहीं होने देगा। जिस पर उसने तथा उसके लड़के गुरमीत सिंह ने 2500 रूपए की राशि उक्त नम्बरदार को दी। राशि लेने के बावजूद भी उसने वसीयत पर शिनाख्त नहीं की। उसने गांव डबवाली के नम्बरदार जगरूप सिंह की वसीयत पर शिनाख्त करवाई और अपने पोतों के हक में वसीयत रजिस्टर्ड करवाई।
यह भी लगाया आरोप
शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि करीब एक माह पूर्व उसके नजदीकी मित्र संदीप निवासी सिरसा की जमानत ऐलनाबाद की अदालत में चल रहे फौजदारी मुकदमें में करवानी थी। शिनाख्त करने के लिए उपरोक्त नम्बरदार ने 5000 रूपए की मांग की थी। उसके मना करने पर वह 2500 रूपए मांगने लगा। एक सप्ताह तक टालमटोल करने के बाद ऐलनाबाद में जाकर उसकी शिनाख्त की। शिकायतकर्ता ने शिकायत में एक मूवी का जिक्र भी किया है। जिसमें नम्बरदार को पैसे मांगता दिखाया है। शिकायतकर्ता ने उपरोक्त नम्बरदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
उधर नम्बरदार नरेन्द्र जोईया के अनुसार उस पर लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं। अजायब सिंह ने उससे 2000 रूपए उधार लिए थे। उसने उन्हीं पैसों की मांग की थी।
उपमण्डलाधीश सतीश कुमार ने बताया कि शिकायत उनके पास आई है। जांच का कार्य तहसीलदार परमजीत सिंह चहल को सौंपा गया है। जांच अधिकारी की रिपोर्ट के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

हरियाणा सरकार के खिलाफ उठेंगे एक साथ 40 हजार हाथ
डबवाली (लहू की लौ) आने वाले दिनों में हरियाणा सरकार को आफत का सामना करना पड़ सकता है। भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा के 40 हजार कार्यकर्ता तीन दिवसीय कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेसी सांसदों, विधायकों तथा मंत्रियों के आवास के बाहर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
सरकार ने की वायदा खिलाफी-जिला सचिव
भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा जिला सिरसा के सचिव नत्थू राम ने बताया कि 23 अगस्त को सीएम आवास पर सरकार के साथ यूनियन की बैठक हुई थी। जिसमें सरकार ने उनकी मांगों पर सहमति जताते हुए उसे लागू करने का आश्वासन दिया था। इसके बाद गोहाना में कांग्रेस की रैली हुई। लेकिन सीएम ने मजदूरों के लिए कोई घोषणा नहीं की। यूनियन सरकार को धोखेबाज मान रही है। जिला सचिव के अनुसार सरकार की वायदाखिलाफी पर यूनियन आगामी 4, 5 तथा 6 दिसम्बर को कांग्रेसी विधायकों, सांसदों तथा मंत्रियों के आवास पर प्रदर्शन करके उन्हें ज्ञापन सौंपेगी।
नत्थू राम के अनुसार प्रदेश में करीब 10 लााख् मजदूर हैं। लेकिन अभी तक 10 प्रतिशत मजदूरों का पंजीकरण हुआ है। पंजीकरण सीधे वोटर कार्ड, पहचान पत्र से किया जाए। चूंकि अधिकतर मजदूर अनपढ़ हैं। उपरोक्त कार्यक्रम के अतिरिक्त आगामी 12 तारीख को सीटू के आह्वान पर मजदूर दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली में भी भाग लेंगे।
सांसद के आवास पर प्रदर्शन 5 को
अपने तय कार्यक्रम अनुसार यूनियन सदस्य 5 दिसम्बर को सिरसा में भी विरोध दर्ज करवाएंगे। यूनियन के सदस्य एक जगह पर एकत्रित होंगे। सरकार के विरूद्ध नारेबाजी करते हुए सांसद अशोक तंवर के आवास पर पहुंचेंगे। इस मौके पर एक ज्ञापन भी सौपेंगे।
ये हैं मुख्य मांगे
1. पंजीकरण वोटर कार्ड के आधार पर हो।
2. कन्यादान राशि बढ़ाकर 51 हजार की जाए।
3. मृत्यु के मामले में राशि 5 लाख रूपए की जाए।
4. इलाज के लिए स्मार्ट कार्ड जारी किए जाएं।

24 अक्टूबर 2013
तिहाड़ जेल जाने वालों की कतार में बिल्लू और हुड्डा
डबवाली (लहू की लौ) पिछले तीन दिनों से जिला सिरसा में हूं। जिला में सड़कें तक पक्की नहीं है। लोगों को मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल रही। एक परिवार ने इतने वर्षों तक एक छत्र राज किया हो। देश को उपप्रधानमंत्री तक दिया है। जिला में पिछड़ापन देखकर मुझे हैरत होती है। आप लोग मुझे एक मौका दीजिए। मैं, आपको दिखाऊंगा उन्नति क्या होती है। समान विकास क्या होता है। ये शब्द हरियाणा जनहित कांग्रेस प्रमुख कुलदीप बिश्नोई ने कहे।
60 हजार करोड़ रूपए का कर्जदार हुआ हरियाणा प्रदेश
वे बुधवार को डबवाली के गोल चौक में हजकां-भाजपा गठबंधन कार्यकर्ताओं के अभिनन्दन समारोह के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रोहतक, सोनीपत, सिरसा के साथ-साथ पूरा प्रदेश रो रहा है। फिर भी प्रदेश के सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा प्रदेश को नं. 1 कहने में नहीं हिचकिचा रहे। बिश्नोई ने कहा कि प्रदेश सरकार ने विकास कार्यों के लिए 60 हजार करोड़ रूपए का कर्ज लिया है। इसके बावजूद प्रदेश की कोई गली पक्की नहीं है। किसी गली में सीवरेज नहीं डाला गया। कहीं भी कारखाना स्थापित नहीं हुआ। प्रदेश में गठबंधन की सरकार आने पर मामले की जांच करवाई जाएगी। दोषी पाए जाने पर अफसर, संतरी तथा मंत्री तिहाड़ में नजर आएंगे।
कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि प्रदेश तथा देश की जनता अब बदलाव चाहती है। मुद्दा भ्रष्टाचार है। नौजवान, बुजुर्ग, महिलाएं अमन चैन और ईमानदारी से जीवन जीना चाहते हैं। यह तभी संभव है जब बेदाग छवि के लोग सांसद या एमएलए बनेंगे। गोपाल काण्डा, ओमप्रकाश चौटाला, अजय सिंह चौटाला तिहाड़ जेल में हैं। जबकि बिल्लू, भूपिन्द्र सिंह हुड्डा, दीपेन्द्र हुड्डा, रॉबर्ट वाड्रा, नवीन जिन्दल सहित कई नेता कतार में हैं। बिश्नोई ने कहा कि वे तिहाड़ में बंद नेताओं की लम्बी उम्र की कामना करते हैं, ताकि वे अपनी पूरी सजा काट सकें।
तिहाड़ पार्टी से होगा मुकाबला-गणेशी लाल
हरियाणा विजय अभियान में साथ चल रहे भाजपा नेता प्रो. गणेशी लाल ने कहा कि चक दे इंडिया, नप दे किल्ली, पहले हरियाणा, फिर दिल्ली। भाजपा नेता ने कहा कि देश में सत्ता आतंकवादी चला रहे हैं। जो जनता के पैसों को दोनों हाथों से लूटने में लगे हैं। चारों ओर अंधकार छाया हुआ है। युद्ध तिहाड़ पार्टी तथा हिन्दुस्तानी जनता पार्टी में होने जा रहा है। जनता को वरिष्ठ और विशिष्ठ का अंतर छोड़कर शुद्ध राजनीति करने वाले लोगों को सत्ता तक पहुंचाने का अपना फर्ज समझना होगा।
इस अवसर पर हजकां नेता दुड़ा राम, देवकुमार शर्मा, विजय वधवा, रामलाल बागड़ी, मनोज शर्मा, कौर चन्द मोंगा, सतीश काला, पम्मी वधवा, नरेश बागड़ी, डॉ. श्याम लाल, सुनील जिन्दल, सतीश गर्ग, कृष्ण कीनिया, ललित बांसल, प्रवेश घई, वीर सिंह कौशिक, राजीव बांसल, विजय गर्ग, राजेश डेयरी वाले, इन्द्रजीत सिंह टीनू, रजनीश मोंगा, मुनीष, प्रमोद कोछड़ उपस्थित थे।

16 मार्च 2013
जोगेवाला में तेंदुआ
डबवाली (लहू की लौ) गांव जोगेवाला के खेतों में तेंदुआ देखे जाने की खबर है। जिसके बाद किसानों में भय का माहौल है। वन्य प्राणी विभाग ने भी खेतों में तेंदुआ होने की रिपोर्ट दी है।
पंद्रह दिनों से दिख रहा है तेंदुआ
गांव जोगेवाला के एक किसान ने करीब पंद्रह दिन पूर्व खेतों में तेंदुआ देखा। उसने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। लेकिन किसी ने भी उसकी बात पर यकीन नहीं किया। करीब एक सप्ताह पूर्व 50 वर्षीय किसान मन्दर सिंह डूमवाली-जोगेवाला रोड़ पर स्थित अपने खेतों में घूमने के लिए गया। उसने भी अपने खेत से निकलते हुए तेंदुए को देखा। उसने वहां मौजूद दो ग्रामीणों को भी तेंदुआ दिखाया।
वन्य प्राणी विभाग की टीम ने किया निरीक्षण
मन्दर सिंह ने बताया कि तेंदुआ मट मेला रंग का था। उसने करीब 100 फुट की दूरी से उसे देखा। जोकि उसके देखते-देखते ऊंचाई पर स्थित पड़ौसी के खेत में चला गया। किसान के अनुसार तेंदुआ करीब ढाई फुट ऊंचा तथा करीब चार फुट लम्बा होगा। सूचना पाकर वन्य प्राणी विभाग के कर्मचारी मौका पर पहुंचे। उन्होंने तेंदुआ के पांव के निशानों का निरीक्षण किया। ग्रामीणों के अनुसार तेंदुआ अभी भी गांव के आस-पास घूम रहा है। जोकि घातक साबित हो सकता है। किसान टोलियां में लट्ठ लेकर अपने खेतों में जा रहे हैं।
भयभीत हैं किसान-सरपंच
गांव जोगेवाला के सरपंच हरबंस सिंह ने बताया कि उन्हें भी गांव के खेतों में तेंदुआ होने की जानकारी मिली थी। जिस पर वन्य प्राणी रक्षक लीलू राम को बुलाया गया था। किसान अभी भी भयभीत चले आ रहे हैं। हालांकि तेंदुए ने अभी तक किसी का नुक्सान नहीं किया है। सरसों के एक खेत में कुत्ते तथा नील गाय के सिर मिले हैं। संभावना जताई जा रही है कि तेंदुए ने उन्हें अपना शिकार बनाया होगा।
तेंदुआ ही है-विभाग
वन्य प्राणी रक्षक लीलू राम ने बताया कि सूचना मिलने पर वे मौका पर आए थे। उन्होंने जानवर के पांव के निशानों की जांच की थी। निशान तेंदुआ के मिले हैं। लेकिन तेंदुआ अधिक देर तक एक जगह नहीं रहता। ऐसे में यह कहना मुश्किल है कि वह अभी भी गांव जोगेवाला में होगा। चूंकि अब तक उसने नुक्सान कर दिया होता। फिर भी विभाग गांव जोगेवाला पर नजर बनाए हुए है।
16 सितंबर 2012
सीएम हल्के में फिनो कंपनी के कर्मचारी ने किया पेंशन घोटाला!
मण्डी किलियांवाली (लहू की लौ) मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के हल्का लम्बी के गांव मण्डी किलियांवाली में पेंशन वितरण में घोटाला सामने आया है। पेंशनरों को 250 से 500 रूपए तक की पेंशन कम दी गई। मामला सामने आने के बाद फिनो कंपनी की एक टीम मण्डी किलियांवाली में पहुंची। जांच के बाद टीम ने पेंशन वितरण कर रहे कंपनी के कर्मचारी को हटा दिया। वहीं ब्लाक कॉर्डिनेटर पर लगे आरोपों की जांच शुरू कर दी है।
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के हल्का लम्बी के 10 हजार 664 बुढ़ापा, विधवा एवं विकलांग पेंशन धारकों के लिए 61 लाख 90 हजार रूपए की राशि पेंशन के रूप में जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा जारी की गई है। इनमें से मण्डी किलियांवाली के 515 पात्रों को दो लाख 98 हजार रूपए की राशि का वितरण शुक्रवार से शुरू हुआ था। करीब 129 पात्रों को पेंशन वितरित की गई थी। शनिवार सुबह पेंशन बांटने के लिए कंपनी का कर्मचारी अमर सिंह निवासी किलियांवाली महाशा मोहल्ला में पंच मंगत राय ग्रोवर के निवास पर पहुंचा। मौका पर पेंशन धारकों के साथ पहुंचे मण्डी किलियांवाली के सरपंच प्रतिनिधि अजय खरोड़, भाजपा नेता सतीश काला ने पेंशन कम दिए जाने का आरोप लगाते हुए उसे घेर लिया। इसकी शिकायत फिनो कंपनी के उच्च अधिकारियों को की।
मामले की जांच के लिए श्री मुक्तसर साहिब से फिनो कंपनी के अधिकारी रजनीश श्रीवास्तव, हरनेक सिंह तथा कंपनी के हल्का लम्बी के ब्लॉक कोर्डिनेटर प्रितपाल सिंह मौका पर पहुंचे। टीम की जांच के बाद घोटाला सामने आ गया। कंपनी के कर्मचारी अमर सिंह ने टीम लीडर रजनीश श्रीवास्तव के समक्ष स्वीकार किया कि उसने 250 से 500 रूपए की चपत पेंशनरों को लगाने का प्रयास किया है। लेकिन यह कार्य उसने कंपनी के ब्लॉक कोर्डिनेटर बलजीत सिंह के कहने पर किया।
कर्मचारी को हटाया
रजनीश श्रीवास्तव ने बताया कि पेंशनरों को 250 रूपए से लेकर 500 रूपए तक कम पेंशन दी गई है। उन्होंने अपने उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत करवाते हुए पेंशन वितरण करने पहुंचे अमर सिंह को हटा दिया गया है। वहीं ब्लॉक कोर्डिनेटर बलजीत पर लगे आरोपों की कंपनी जांच करेगी। उन्होंने बताया कि पेंशनरों को उनकी पूरी पेंशन दी जाएगी।
कैसे करता था घोटाला
श्रीवास्तव के अनुसार पेंशन बांटने वाले कर्मचारी को कंपनी की ओर से एक मशीन मुहैया करवाई हुई है। जिसमें पेंशनर का स्मार्ट कार्ड डालकर उसका फिंगर प्रिंट लेने के बाद उसे पेंशन दी जाती है। इस मशीन से एक स्लिप निकलती है। जिस पर पेंशनर को दी जाने वाली पेंशन राशि का जिक्र होता है। लेकिन अमर चालाकी से स्लिप को अपने पास जमा करता गया और मनमाने ढंग से पेंशन वितरण करता रहा।
स्मार्ट कार्ड के पैसे लिए थे
कंपनी अधिकारी के अनुसार पंजाब सरकार ने आईसीआईसीआई बैंक तथा मुंबई की फिनो कंपनी को पेंशन वितरण की जिम्मेवारी सौंपी है। अप्रैल-मई के दौरान कंपनी ने अपनी प्रक्रिया शुरू करते हुए पेंशनरों के स्मार्ट कार्ड बनाने शुरू कर दिए थे। कार्ड नि:शुल्क बनाए गए थे। उस दौरान भी कंपनी के उपरोक्त कर्मचारी ने 20-20 रूपए लेकर लोगों को स्मार्ट कार्ड जारी किए थे। उस समय कर्मचारी को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था।
मैं निर्दोष हूं
कर्मचारी अमर सिंह ने बताया कि ब्लॉक कोर्डिनेटर बलजीत सिंह के कहने पर ही उसने पेंशनरों को उनकी बनती पेंशन के 250 से 500 रूपए कम दिए हैं। बलजीत ने ही उसे बवाल खड़ा होने पर संभाल लेने की सलाह दी थी। वह निर्दोष है।
क्या बोला बलजीत
ब्लॉक कोर्डिनेटर बलजीत सिंह ने बताया कि उस पर लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं। उसने केवल इच्छुक पेंशनरों का बीमा करते हुए 100 रूपए लेने की सलाह अमर को दी थी।
मामला दर्ज करवाने की मांग
मण्डी किलियांवाली के सरपंच प्रतिनिधि अजय खरोड़, भाजपा नेता सतीश काला, पंच मंगत राय ग्रोवर ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से पेंशन वितरण में घोटाला करने वाले फिनो कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
रामनगर कलोनी में बाईक सवारों ने युवती का पर्स छीना
डबवाली (लहू की लौ) रामनगर कलोनी स्थित बूस्टिंग स्टेशन के नजदीक बाईक सवार दो युवक एक युवती से पर्स छीन ले गए। शहर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव बिज्जूवाली की रहने वाली सुनीता रामनगर कलोनी में स्थित बूस्टिंग स्टेशन के नजदीक रहने वाली अपनी मौसी राजकुमारी पत्नी रामकृष्ण से मिलने के लिए आई हुई थी। शनिवार शाम करीब सवा 5 बजे दोनों बूस्टिंग स्टेशन के निकट स्थित एक वरायटी स्टोर पर पहुंची। वहां से टमाटर सॉस की बोतल लेकर कलोनी रोड़ की ओर चल दी। अचानक सामने से प्लसर बाईक आया। जिस पर दो युवक सवार थे। बाईक उनके पास आकर धीमा हो गया। पीछे बैठे युवक ने झपटा मारकर सुनीता के हाथ में पकड़ा पर्स छीन लिया। पर्स छीनते ही चालक ने बाईक को अनाज मण्डी की ओर जाती गली में भगा लिया।
सुनीता ने बताया कि वह अपनी मौसी राजकुमारी के साथ बस अड्डा पर जा रही थी। उसे वापिस गांव बिज्जूवाली जाना था। कलोनी रोड़ पर उन्होंने रिक्शा लेकर अड्डा में पहुंचना था। छीने गए पर्स में तीन हजार रूपए की नकदी, साढ़े तीन ग्राम सोने के जेवरात तथा एक मोबाइल था। झपटमार 22-23 वर्ष के थे। दोनों के टी-शर्ट तथा जींस की पेंट पहनी हुई थी। प्लसर बाईक बिना नम्बर प्लेट की थीं।
इधर क्षेत्रवासियों ने बताया कि उपरोक्त बाईक पिछले कई दिनों से बूस्टिंग स्टेशन के इर्द-गिर्द चक्कर काट रहा है। शनिवार को बाईक काफी देर तक बूस्टिंग स्टेशन के निकट खड़ा रहा।
सूचना पाकर शहर थाना पुलिस के एसआई हवा सिंह मौका पर पहुंचे। हवा सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
वाल्मीकि धर्मशाला में बच्चे से कुकर्म, दो युवकों पर मामला दर्ज
डबवाली (लहू की लौ) गांव चौटाला की वाल्मीकि धर्मशाला में एक छह वर्षीय बच्चे से दो युवकों द्वारा कुकर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दफा 377 के तहत मामला दर्ज करके आरोपियों की तालाश शुरू कर दी है।
चौटाला पुलिस चौकी प्रभारी एसआई जीत सिंह कुंडू ने बताया कि गांव चौटाला निवासी रामप्रताप ने पुलिस को दिए ब्यान में कहा है कि गुरूवार शाम करीब 5.30 बजे उसका छह वर्षीय बेटा बबलू (बदला हुआ नाम) घर के आगे खेल रहा था। वहीं पास में खाली पड़ी जमीन में अपनी भेड़-बकरियां चरा रहे दो युवक उसे बहला-फुसलाकर वाल्मीकि धर्मशाला में ले गए। वहां उससे कुकर्म किया।
चौकी प्रभारी के अनुसार शुक्रवार को रामप्रताप शिकायत लेकर चौकी में पहुंचा। चौटाला के सरकारी अस्पताल से बच्चे का मेडिकल करवाया गया। मेडिकल में बच्चे से कुकर्म किए जाने की पुष्टि होने के बाद गांव चौटाला निवासी मांडी तथा एक अन्य युवक के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी तालाश शुरू कर दी गई है।
छात्रों-डायरेक्टर में हाथापाई की नौबत
डबवाली (लहू की लौ) पन्नीवाला मोटा स्थित चौ. देवीलाल राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के डायरेक्टर डीएस मोर का तबादला किए जाने का विवाद सुलझने की बजाय गहराता जा रहा है। इसे लेकर कॉलेज के छात्र पूरी तरह से उनके खिलाफ लामबंद हो गए हैं। कल तक जहां छात्र व स्टाफ सदस्य उनके तबादले को लेकर एकजुट दिखाई दे रहे थे, वहीं ग्राम पंचायत व ग्रामीण भी उनके खिलाफ आवाज बुलंद करने लगे हैं। छात्रों ने डीपी के खिलाफ अपना रोष प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रखा। छात्र शनिवार को कॉलेज अवकाश के दौरान भी एकत्र हो गए और मुख्य द्वार के समक्ष धरना प्रदर्शन करते हुए डायरेक्टर डीएस मोर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी भड़ास जारी रखी। छात्र अपनी उसी मांग को लेकर अडिग थे कि जब तक डीपी का तबादला नहीं हो जाता वे कक्षाओं में नहीं बैठेंगे और न ही किसी अधिकारी से मिलने जाएंगे। वहीं किसी हिंसक घटना के मद्देनजर ओढ़ां, कालांवाली, सिरसा से पुलिस बल मौके पर तैनात रहा जबकि शुक्रवार रात्रि को भी कॉलेज के पास पुलिस का पहरा रहा।
शनिवार को छात्रों ने छात्र एकता जिंदाबाद, डीपी मोर नो मोर आदि स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर अपनी नारेबाजी जारी रखी। इसी दौरान डीपी अपनी गाड़ी द्वारा सिरसा के लिए रवाना हो गए तथा अधिकांश छात्र काफी समय तक धरना प्रदर्शन करने के उपरांत कैंपस में चले गए। इसी दौरान 2 बजे अचानक डायरेक्टर छात्रों के बीच आ गए और उनसे बातचीत करनी चाही लेकिन छात्र उनकी कोई बात सुनने को तैयार नहीं हुए तथा पुलिस के कहने पर कुछ छात्र उनकी बात सुनने को सहमत हुए। उन्होंने छात्रों से कहा कि अगर उनकी कोई समस्याएं हैं तो उन्हें बताएं और राजनीति छोड़कर कक्षाओं में लौट जाएं। जिस पर छात्रों ने एक स्वर में कहा कि जब तक वे नहीं बदले जाते वे अपना संघर्ष जारी रखेंगे। वहीं इसी दौरान छात्रों व डायरेक्टर के बीच नौबत हाथापाई तक जा पहुंची परंतु पुलिस ने बीच बचाव कर दिया। भड़के डीपी मोर ने छात्रों को चेतावनी देते हुए कहा कि इस प्रदर्शन के पीछे कुछ लोग राजनीति कर रहे हैं जो कि वे नहीं चलने देंगे। इस दौरान माहौल गर्म देखकर पुलिस ने डीपी को उनकी कोठी की तरफ भेज दिया। ओढ़ां थाना प्रभारी भारतेंद्र ढिल्लों ने बताया कि स्थिति उनके नियंत्रण में है जिसके लिए कॉलेज में पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
पिछले तीन दिन से चल रहे इस मामले में स्टाफ के करीब 5 दर्जन सदस्य शुक्रवार देर शाम जिला उपायुक्त से मिले जहां उन्होंने पूरे मामले को जानते हुए कॉलेज स्टाफ को हिदायत दी कि वे सोमवार को कक्षाएं शुरू करवाएं तथा छात्रों व डीपी के बीच बातचीत का जरिया बनें। उन्होंने माना कि कॉलेज में कुछ अनुचित तो है जिसके चलते छात्र, स्टाफ व पन्नीवाला मोटा के ग्रामीण डीपी के खिलाफ इस कदर भड़के हैं। डीसी ने स्टाफ को आश्वस्त किया कि इस पूरे मामले की जांच के लिए वे उच्चाधिकारियों से बातचीत करके एक कमेटी का गठन सोमवार तक कर देंगे। वहीं कॉलेज के स्टाफ सदस्यों ने पत्रकारों को बताया कि डीपी के खिलाफ दो प्राध्यापिकाओं ने कुछ समय पूर्व उत्पीडऩ की शिकायत जिला उपायुक्त व एडवोकेट साधना मित्तल को लिखित शिकायत सौंपी थी परंतु उन्होंने इस विषय में कोई कार्यवाही नहीं की। स्टाफ सदस्यों ने डायरेक्टर पर अनेक गंभीर आरोप जड़ते हुए बताया कि आदेश के मुताबिक डायरेक्टर प्रिंसिपल को एक सप्ताह में चार घंटे टीचिंग क्लास लगाने के आदेश हैं, परंतु डीपी ने आज तक कभी कोई क्लास नहीं लगाई तथा कॉलेज में सुरक्षा के नाम पर जगह-जगह क्लोज सर्किट कैमरे लगाकर सरकारी राशी का दुरुपयोग कर रखा है।
डायरेक्टर को बदला जाए -ग्रामीण
चार दिन से चल रहे इस विवाद ने जहां छात्रों की शिक्षा बाधित होकर रह गई है वहीं हर रोज पुलिस को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस विवाद में पन्नीवाला मोटा के ग्रामीणों ने भी छात्रों का समर्थन किया व ग्राम सरपंच प्रतिनिधि दाताराम, पूर्व सरपंच श्रवण डुडी आदि प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और छात्रों को साथ देने की बात कही। वहीं ग्रामीणों का एक शिष्टमंडल जिसमें प्रदीप बैनिवाल, राजा कस्वां, गौशाला कमेटी के प्रधान आदराम, राजा नेहरा, सुरजीत कस्वां और देवीलाल गोदारा आदि जिला उपायुक्त से मिले जहां उपायुक्त ने उन्हें शीघ्र ही कमेटी बनाकर जांच का आश्वासन दिया परंतु शिष्टमंडल सदस्यों की मांग थी कि डायरेक्टर का तबादला किया जाए। उक्त सदस्यों ने पत्रकारों को बताया कि वे हर तरह से छात्रों के साथ हैं तथा उन्होंने छात्रों से अपील की है कि वे अपना प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से कर सकते हैं तथा किसी भी प्रकार से कानून की उल्लंघना न करें। उन्होंने बताया कि अगर एक व्यक्ति के कारण संस्थान का माहौल बिगड़ता है तो सरकार को इस विषय में उचित कदम उठाकर डीपी को बदल देना चाहिए।
13 सितंबर 2012
विश्व भर में धूम मचाने को तैयार डबवाली की जूती
सरकार ने वल्र्ड क्लास सैन्टर स्थापित करने की योजना बनाई
डबवाली (लहू की लौ) हरियाणा सरकार ने डबवाली के जूती उद्योग को नया आयाम देने और इसे विश्व स्तर पर चमकाने के लिए डबवाली में वल्र्ड क्लास सैन्टर स्थापित करने का निर्णय लिया है। अपने पहले चरण में सरकार ने बुधवार को शहर के जूती कारीगरों की बैठक एमएसएमई विकास संस्थान करनाल के माध्यम से रैगर धर्मशाला में ली। बैठक में संस्थान के निदेशक विजय कुमार मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए।
डबवाली नगर वर्षों से जूती कारीगरी में पूरे भारत में प्रसिद्ध है। दूर-दूर से जूती के शौकिन लोग जूती खरीदने के लिए डबवाली आते हैं। लेकिन पिछले कुछ वर्षों से मशीनी युग के चलते जूती कारीगर आर्थिक मंदवाड़े में से गुजर रहे थे। भारत की मार्किट में चीन की जूती ने अपना स्थान बना लिया। जिससे भारत का जूती उद्योग लडख़ड़ाने लगा। हरियाणा सरकार ने डबवाली के जूती उद्योग को प्रोत्साहित करने और चीन के जूती उद्योग को प्रतिस्पर्धा में मात देने के लिए डबवाली के जूती कारीगरों का चयन किया है। चीन के जूती कारीगरों के पास चमड़े से जूती बनाने की कला नहीं है। जबकि भारत के हरियाणा राज्य के डबवाली नगर के कारीगरों के पास चमड़े से जूती बनाने की ऐसी कला है, जो केवल भारतीयों को नहीं बल्कि विदेशियों को आकर्षित करके सरकार के लिए अच्छी आय का स्त्रोत बन सकती है। इसी उद्देश्य को सामने रखते हुए भारत सरकार के सूक्ष्म लघु एवं उद्यम मंत्रालय ने जूती उद्योग के लिए डबवाली के कारीगरों का ही चयन नहीं किया है, बल्कि इसके लिए डबवाली नगर का भी चयन किया है।
रैगर धर्मशाला में डबवाली के जूती कारीगरों की बैठक के बाद इस संवाददाता से बातचीत करते हुए एमएसएमई-विकास संस्थान करनाल के निदेशक विजय कुमार ने बताया कि भारत सरकार के उद्योग विभाग ने कलस्टर विकास कार्यक्रम (सूक्ष्म एवं लघु उद्योग उद्यमों के लिए) के तहत डबवाली का चयन करते हुए डबवाली के जूती कारीगरों को विश्व स्तरीय बाजार प्रदान करने का निर्णय लिया है। चूंकि डबवाली की बनी जूती गुणवत्ता के आधार पर बनती है। अगर यहां के कारीगरों को प्रशिक्षण और आवश्यक वित्तीय सहायता दी जाए तो डबवाली की बनी जूती विश्व में नाम कमा सकती है। इसके लिए वल्र्ड क्लास सैन्टर बनाने की कवायद बुधवार से शुरू हो चुकी है। इस योजना के तहत जूती उद्योग उद्यमियों को जमीन और भवन का निर्माण अपने स्तर पर करना होगा। जबकि कारीगरों को ट्रेनिंग, उच्च स्तरीय टेस्टिंग लैब, मशीनरी, कच्चा माल और बाजार भारत सरकार उपलब्ध करवाएगी। डबवाली के जूती कारीगरों पर एक सर्वे करवाया गया था। जिसमें यह बात सामने आई थी कि डबवाली की जूती में गुणवत्ता है और डबवाली की जूती चाईनिज जूती को विश्व मार्किट में प्रतिस्पर्धा में मात दे सकती है। उनके अनुसार प्रयोग स्तर पर यह एक वर्ष का प्रोजेक्ट है। सरकार उद्यमियों को 90 प्रतिशत आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाएगी। इस मौके पर संस्थान के अतिरिक्त निदेशक संजय कुमार भी उपस्थित थे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)